About Us · हमारे बारे में

स्वाध्याय मित्र

Swadhyay Mitra — A Mission of Reading, Reflection & Rise

🏛️

स्वाध्याय मित्र — दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा तथा आर्य केन्द्रीय सभा, दिल्ली राज्य के संयुक्त तत्वाधान में संचालित एक प्रेरणादायी पहल है। An initiative under the joint aegis of Delhi Arya Pratinidhi Sabha & Arya Kendriya Sabha, Delhi State

इस परियोजना का उद्देश्य सभी धर्मप्रेमी सज्जनों, जिज्ञासु पाठकों और चिंतनशील व्यक्तियों को एक ऐसे अध्ययन मिशन से जोड़ना है जो वैदिक साहित्य के अध्ययन, प्रचार और प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।

स्वाध्याय मित्र के माध्यम से पाठकों को एक ऐसे मंच से जोड़ा जा रहा है जहाँ वे चयनित पुस्तकों का नियमित रूप से पठन, मनन और चिंतन कर सकें। सामूहिक अध्ययन की इस प्रक्रिया से न केवल ज्ञान की वृद्धि होती है, बल्कि इन महान विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा भी मिलती है।

आर्य समाज के प्रमुख उद्देश्यों में से एक है —
वैदिक ज्ञान और श्रेष्ठ साहित्य को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना।

स्वाध्याय मित्र उसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

— आर्य समाज का मूल उद्देश्य · Core Mission of Arya Samaj
📖

पठन · Reading

हर माह एक चयनित आर्य साहित्यिक पुस्तक — सामूहिक और सुव्यवस्थित अध्ययन।

🧠

मनन · Reflection

पढ़ी हुई बातों को समझना, उन पर विचार करना और जीवन में उतारना।

🌱

प्रसार · Rise

वैदिक विचारों को डिजिटल माध्यमों से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना।

आज की नई तकनीकों और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए इस पहल का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक लोग इस ज्ञान यात्रा से जुड़ें और इसका लाभ प्राप्त करें। आपका सहयोग और सहभागिता इस मिशन को और सशक्त बनाएगी।

जब आप इस अभियान से जुड़ते हैं, तो आप केवल एक पाठक नहीं बनते, बल्कि वैदिक विचारधारा के प्रसार के एक सक्रिय सहभागी बनते हैं।

आइए, हम सब मिलकर इस ज्ञान यात्रा को आगे बढ़ाएँ और स्वाध्याय के माध्यम से श्रेष्ठ विचारों को जन-जन तक पहुँचाएँ।

इस यात्रा से जुड़ें

पंजीकरण निःशुल्क है। आज ही जुड़ें और 12 पुस्तकों की इस अद्भुत यात्रा का हिस्सा बनें।

📝 अभी पंजीकरण करें →